Bonus Orders

राजस्थान के राजकीय कर्मचारीयों को विभिन्न वित्तिय वर्ष में देय Bonus से संबंधित आदेशों का संग्रह।
बोनस की देयता किन कार्मिकों को होगी, कौनसे कार्मिक बोनस के लिए अपात्र होंगे, किन कार्मिकों को अनुपातिक बोनस-प्रोरेटा देय होगा, बोनस की अधिकतम राशि क्या होगी, बोनस के संबंधित वित्तिय वर्ष के के बाद सेवानिवर्त होने वाले कार्मिकों की बोनस देयता से संबंधित समस्त जानकारी।

तदर्थ बोनस वर्ष 2020-21 के बारे में कुछ आवश्यक जानकारी FAQ

(1) बोनस किसे मिलेगा?
उत्तर:- तदर्थ बोनस वर्ष 2020-21 नियमित कार्मिक जिन्होंने वर्ष 2020-21 में 6 महीने या इससे अधिक की सेवा अवधि पूर्ण कर ली है एवं लेवल 12 (ग्रेड पे 4800) तक वेतन आहरित कर रहे है तथा नॉन गजेटेड है उनको देय होगा।

(2) एक कार्मिक 31/03/21 को सेवानिवृत हो चुके है क्या उनको बोनस देय होगा?

उत्तर:- बोनस के लिए कार्मिक का 1/04/21 को सेवा में होना आवश्यक है अतः इनको इस वर्ष के बोनस का भुगतान नही होगा।

1/4/20 से 31/03/21 के मध्य सेवानिवृत होने वाले कार्मिको को बोनस देय नही होगा।

(3) एक कार्मिक का एक ऑक्टोबर 20 को स्थाईकरण हो गया है क्या इनको बोनस देय होगा?

उत्तर:- एक ऑक्टोबर 20 को स्थाईकरण होने से इनके 31/03/21 तक 6 महीने की स्थाई सेवा पूर्ण हो रही है अतः इनको 6 महीने का अनुपातिक बोनस देय होगा।

(4) एक कार्मिक को 1/7/20 मो acp पे लेवल 13 स्वीकृत हो चुकी है क्या इनको बोनस देय होगा?

उत्तर:-नही इनको इस वर्ष का बोनस देय नही होगा।

(5) एक कार्मिक का डीपीसी वर्ष 2020-21 में व्याख्याता पद प्रमोशन हुआ है एवं चयन तिथि 1/4/20 है क्या इनको बोनस देय होगा ?

उत्तर:- इनको 1/4/20 से व्याख्याता माना गया है जो गजेटेड पद है अतः बोनस देय नही होगा।

(6) एक कार्मिक को 01 दिसम्बर 20 को acp पे लेवल 13 मिल चुकी है क्या बोनस देय होगा एवम कितना मिलेगा।

उत्तर:- इनकी 1/4/20 से 30/11/20 तक 8 महीने की सेवा L 12 में होती है अतः इनको 8 महीने का अनुपातिक बोनस देय होगा।

(7) एक कार्मिक अभी नए पद प्रोबेशनकाल में है एवम विद्यमान वेतन का ऑप्शन दे कर पे लेवल 10 का वेतन आहरित कर रहा है क्या इनको बोनस देय होगा?

उत्तर:- FD के आदेश दिनांक 18/11/19 के अनुसार प्रोबेशनकाल में पूर्व पद का विद्यमान वेतन आहरित करने वालो को भी बोनस का भुगतान देय नही होगा।

(8) एक कार्मिक वर्ष 2020-21 में 3 महीने अवैतनिक अवकाश पर रहा है तो उसे कितना बोनस देय होगा।

उत्तर:-3 महीने अवैतनिक अवकाश है अतः इनको 9 महीने का अनुपातिक बोनस देय होगा।

अवैतनिक अवकाश अलावा अन्य किसी भी प्रकार के सवैतनिक अवकाश में पूर्ण अवधि का बोनस मिलेगा

(9) क्या इस वर्ष बोनस की पूरी राशि नगद देय होगी?

उत्तर:- इस वर्ष बोनस की 50% राशि नगद देय होगी एवम 50% राशि Gpf में एवं 2004 के बाद वाले कार्मिको के GPF 2004 खाते में जमा होगी

नोट:- प्रश्नोत्तरी सामान्य जानकारी के लिए है कोई संशय होने पर FD के आदेश दिनांक:- 25/10/21 के अनुसार कार्यवाही करें।

7 thoughts on “Bonus Orders”

  1. सर् मेरा कन्फर्मेशन 1 अक्टूबर 2020 को हुआ है जबकि मेरे DDO द्वारा मेरा बोनस नहीं बनाया है उनका कहना है कि जिनका कन्फर्मेशन 30 सिंतबर 2020 को हुआ है उनका ही बोनस बनेगा । सर् आप इस संशय को दूर करने की कृपा करें

    1. आपको बोनस देय होगा क्योंकि 1 अक्टूबर 2020 से 31 मार्च 2021 तक स्थाई सेवा में आपके 6 माह पूर्ण हो रहे हैं। बोनस आदेश के बिन्दु संख्या 2 के अनुसार प्रो-रेटा आधार पर आपको 6 माह की स्थाई सेवा का बोनस देय होगा।

    1. लेवल 12 में 6 माह की सेवा पूर्ण नहीं हुई है अतः बोनस देय नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *